पठानकोट में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

पठानकोट के सुजानपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार कर रही 70 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेजा गया है। महिला सुजानपुर की रहने वाली बताई जाती है। बताया जा रहा है कि उन्हें कम सुनाई देता था। इसी वजह से वे ट्रेन की आवाज नहीं पाईं और हादसे का शिकार हो गईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पठानकोट में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत #SubahSamachar