सातरोड के पास रेलवे के सब स्टेशन में लगी आग

सातरोड के पास रेलवे के सब स्टेशन में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। थोड़े समय में ही आग काफी फैल गई। सूचना पाकर दमकल की करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर सूचना मिली कि सातरोड के पास रेलवे के बिजली सब स्टेशन में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और सब स्टेशन धूं-धूं कर जलने लगा। इस घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं आसमान भी धुएं के गुब्बार से भर गया। आग बुझाने के लिए बरवाला रोड व आजाद नगर दमकल केंद्र से गाड़ियां मौके लिए रवाना की गई। उधर इस घटना से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सातरोड के पास रेलवे के सब स्टेशन में लगी आग #SubahSamachar