जर्मन प्रतिनिधि पहुंचे पठानकोट के स्कूल, वैश्विक विनिमय सहयोग को मिली मजबूती

प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट ने अपने परिसर में क्रिस्टिन वोलर निदेशक सीनियर आउटबाउंड प्रोग्राम्स, वाईएफयू (जर्मनी) तथा मनमीत गरेवाल नेशनल डायरेक्टर, वाईएफयू इंडिया का गर्वपूर्वक स्वागत किया। यह दौरा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के लिए वैश्विक विनिमय अवसरों का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। अपने भ्रमण के दौरान विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय के संपूर्ण परिसर का दौरा किया। जिसमें कक्षाएं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, छात्रावास, भोजनालय, खेल मैदान तथा अन्य प्रमुख सुविधाएं शामिल थी। उन्होंने विद्यालय के विश्वस्तरीय अधोसंरचना, विद्यार्थियों के अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा व्यक्तित्व विकास के प्रति समग्र दृष्टिकोण की सराहना की। दोनों प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, सांस्कृतिक विनिमय अनुभवों तथा विदेश में अध्ययन के व्यापक लाभों पर चर्चा की। क्रिस्टिन वोलर ने कहा कि स्कूल के शैक्षणिक स्तर और सजीव शिक्षण वातावरण से अत्यंत प्रभावित हूं। यहां के विद्यार्थी आत्मविश्वास और जिज्ञासा से परिपूर्ण हैं, जो एक सफल विनिमय यात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक गुण हैं। हम इस स्कूल के और अधिक विद्यार्थियों का जर्मनी में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। निदेशक सनी महाजन और प्रिंसिपल शुभ्रा रानी ने कहा कि स्कूल जर्मनी में 1 वर्षीय छात्र विनिमय कार्यक्रम को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रहा है, जो विद्यार्थियों को जर्मनी में अध्ययन और निवास का एक परिवर्तनकारी अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, अनुकूलन क्षमता, नेतृत्व कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 15:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जर्मन प्रतिनिधि पहुंचे पठानकोट के स्कूल, वैश्विक विनिमय सहयोग को मिली मजबूती #SubahSamachar