बादल परिवार पर सिख विरोधी रवैये के आरोप, ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान की वीडियो वायरल

पंजाब की सियासत और पंथक हलकों में उस समय हलचल मच गई जब ज्ञानी रघबीर सिंह ने बादल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अपने आप को पंथ का पहरेदार बताने वाले बादलों का सिख विरोधी चेहरा अब सामने आ चुका है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने आरोप लगाया कि बादल परिवार ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पर कब्जा कर गुरु घर की गोलकों के प्रबंधन को प्रभावित किया। उन्होंने दावा किया कि धार्मिक संस्थाओं के संसाधनों के उपयोग को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक सुखबीर सिंह बादल या बादल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक और पंथक हलकों में इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 15:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बादल परिवार पर सिख विरोधी रवैये के आरोप, ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान की वीडियो वायरल #SubahSamachar