12वीं कक्षा के छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने लगाई छलांग
उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 17 साल के नजफगढ़ निवासी अश्विनी डागर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अश्विनी के परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 15:18 IST
12वीं कक्षा के छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने लगाई छलांग #SubahSamachar
