Chandigarh News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी चालक मौके से फरार

चंडीगढ़। मलोया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।धनास स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स निवासी सुमित की शिकायत पर थाना मलोया में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद मौके से फरार होने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी चालक मौके से फरार #YouthDiesAfterBeingHitByABike;AccusedRiderFleesTheScene. #SubahSamachar