Meerut News: दिवाली पर सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर रहेगी निगरानी
- भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष नजर, त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारीसंवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। दिवाली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है। कस्बे के बाजारों से लेकर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुलिस सतर्क रहेगी। त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ और पटाखों की बिक्री को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य दिवाली पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने बताया कि दिवाली पर कस्बे के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। बाजारों में खरीदारी के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी पुलिस सतर्क रहेगी। पुलिसकर्मियों को प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी रहेगी, जिससे त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे। दिवाली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। प्रतिबंधित पटाखों का प्रयोग न करेें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 14:44 IST
Meerut News: दिवाली पर सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर रहेगी निगरानी #PoliceOnAlertForDiwali;MarketsAndKeyLocationsWillBeUnderSurveillance. #SubahSamachar
