Yoga Day 2026: योगमय हुआ बरेली, मंत्री-अफसरों के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास; देखें तस्वीरें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचने लगे। देखते ही देखते पूरा मैदान योग साधकों से भर गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 09:01 IST
Yoga Day 2026: योगमय हुआ बरेली, मंत्री-अफसरों के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास; देखें तस्वीरें #CityStates #Bareilly #YogaDay2026 #YogaDay #Yoga #SubahSamachar
