Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कॉलेज में योग शिविर आयोजित

बादली। देवरखाना स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में उप मंडल स्तर पर मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के उद्देश्य से धीरपाल सिंह राजकीय कॉलेज परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन एसडीएम विशाल कुमार की देखरेख में किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योगाचार्यों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों को नियमित योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम विशाल कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। शिविर में तहसीलदार श्रीनिवास, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित बेनीवाल, बादली के सरपंच आनंद गुलिया भी मौजूद रहे जबकि अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 19:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कॉलेज में योग शिविर आयोजित #YogaCampOrganizedInTheCollegeInPreparationForInternationalYogaDay #SubahSamachar