Uttarakhand: ठाकुरद्वारा से जल विसर्जित करने आई युवती की कोसी नदी में डूबने से मौत, गांव में मातम

रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में ठाकुरद्वारा से भागवत कथा का जल विसर्जित करने आए एक परिवार की 24 वर्षीय युवती नहाने के दौरान डूब गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। वहीं पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ठाकुरद्वारा नई बस्ती में बीते कई दिनों से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। शनिवार को कथा के समापन के बाद रविवार को करीब तीन ट्रैक्टर ट्रॉली से ग्रामीण जल विसर्जित करने गर्जिया मंदिर पहुंचे। जहां जल विसर्जित कर सभी लोग नहा रहे थे। इसी बीच होराम सिंह की 24 वर्षीय पुत्री निशु परिवार और ग्रामीणों के साथ नहा रही थी। तभी अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगी और चीखने लगी। तभी पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में डूब गई। जिसके बाद लोगों ने उसकी काफी देर तक खोज कर उसे बाहर निकाला और रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका घर की इकलौती बेटी थी और दो भाइयों की सबसे छोटी बहन थी। मृतका ने बीए की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: ठाकुरद्वारा से जल विसर्जित करने आई युवती की कोसी नदी में डूबने से मौत, गांव में मातम #CityStates #Nainital #RamnagarNews #UkNews #UttarakhandNews #UttarakhandTodayNews #UttarakhandLatestNews #SubahSamachar