Meerut News: टिकोला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तोल शुरू

संवाद न्यूज एजेंसीबहसूमा। हस्तिनापुर विकास खंड के गांव मौड कला, बटावली, समसपुर आदि गांवों में टिकोला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना सत्र 2026-27 का तोल शुरू हो गई है।टिकोला शुगर मिल के गन्ना अधिकारी मनबीर सिरोही ने किसानों की उपस्थिति में फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा गन्ना लाने के साथ ही वरीयता से किसानों की एसएमएस पर्ची मिलने पर गन्ना तोल के निर्देश दिए। गन्ना अधिकारी सिरोही ने क्रय केंद्र पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गन्ना एप के प्रयोग की विधि के भी बारे में भी बताया। उन्होंने गन्ना पर्ची पर तीन दिन के भीतर तोल करने तथा खेत से कटाई के बाद सीधे क्रय केंद्र पर गन्ना आपूर्ति से प्रभावी व्यवस्था पर भी जोर दिया। कहा कि एसएमएस गन्ना पर्ची पर विशेष परिस्थिति में 5 दिन के भीतर गन्ना तोल की जा सकती है। लेकिन सामान्य स्थिति में 3 दिन में तोल करानी होगी। शुभारंभ के दौरान किसान रामचरण शर्मा सहित कई किसान मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 14:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: टिकोला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तोल शुरू #WeighingBeginsAtTheSugarcanePurchaseCenterOfTikolaSugarMill #SubahSamachar