रुड़की: साइड देने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से कार पर किया हमला, शीशे तोड़े

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी के पास कार से साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब दस से ज्यादा युवकों ने एक युवक को घेरकर उसकी कार पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पनियाला निवासी मोहम्मद साजिद तीन नवंबर की शाम दून पब्लिक स्कूल की ओर से कार लेकर रामपुर चुंगी जा रहा था। रास्ते में साइड देने को लेकर कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद जब वह दोबारा वहां से गुजरा तो युवकों ने उन्हें घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने रामपुर समेत अन्य युवकों पर हमले का आरोप लगाया है। UK Top News: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 14:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रुड़की: साइड देने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से कार पर किया हमला, शीशे तोड़े #CityStates #Roorkee #Uttarakhand #Dispute #YouthsAttackOnCar #AttackOnCar #SubahSamachar