धर्मशाला: दीपावली पर दिल्ली-धर्मशाला हवाई सफर महंगा, किराया 22,937 रुपये तक
दीपावली के त्योहार पर हवाई मार्ग से अपनों के बीच पहुंचने की चाह रखने वाले यात्रियों की जेब पर महंगाई की मार पड़ रही है। दिल्ली से धर्मशाला आने वाले यात्रियों को त्योहार से ठीक एक दिन पहले हवाई सफर के लिए भारी-भरकम किराया चुकाना पड़ सकता है। स्थिति यह है कि दीपावली के एक दिन पूर्व शनिवार को विमान से गगल पहुंचने के लिए यात्रियों को अधिकतम 22,937 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर वीरवार को दिल्ली से धर्मशाला के लिए चार नॉनस्टॉप विमान सेवाओं का शेड्यूल दर्शाया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 14:43 IST
धर्मशाला: दीपावली पर दिल्ली-धर्मशाला हवाई सफर महंगा, किराया 22,937 रुपये तक #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #DharamshalaAirTravel #SubahSamachar
