Gurugram News: पार्क में सैर करने वालों की सांसों पर भारी पड़ रही निर्माण की धूल
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच सेक्टर-46 के आदर्श पार्क में सुबह-शाम सैर और व्यायाम करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पार्क के ठीक सामने सड़क और पार्किंग निर्माण के लिए लगाया गया आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट आसपास के लोगों के लिए धूल का बड़ा स्रोत बन गया है। दस दिन से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर आरडब्ल्यूए, सेक्टर की एडहॉक कमेटी और सेवा संघर्ष समिति ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निवासियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्लांट को तत्काल हटाने और भविष्य में रिहायशी क्षेत्र में इसके संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 14:44 IST
Gurugram News: पार्क में सैर करने वालों की सांसों पर भारी पड़ रही निर्माण की धूल #ConstructionDustIsMakingItHardForPark-goersToBreathe. #SubahSamachar
