Mandi News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने सीखा समाज सेवा का महत्व

संवाद न्यूज एजेंसी चौंतड़ा (मंडी)। पीएम श्री राजकीय विद्यालय चौंतड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। समारोह में विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुक्ता टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य अजय राठौर ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया।शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान, श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसी गतिविधियों में भाग लिया। मुख्य अतिथि मुक्ता टंडन ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अजय राठौर ने भी स्वयंसेवियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए एनएसएस के उद्देश्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 18:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने सीखा समाज सेवा का महत्व #VolunteersLearnedTheImportanceOfSocialServiceAtTheNSSCamp. #SubahSamachar