VIDEO: योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष योग सत्र आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जनौरा के पक्का ताल स्थित योग दीक्षा संस्थान में स्वस्थ आयु के लिए योग विषय पर विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राज लक्ष्मी त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है व कई बीमारियों से बचाव संभव होता है। योगाचार्य सीमा तिवारी ने कहा कि इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग लोगों को निरोग और दीर्घायु जीवन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम और ध्यान सहित कई अन्य आसान का अभ्यास भी कराया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष योग सत्र आयोजित #SubahSamachar