झांसी के लुहारी टोल प्लाजा पर शराब के नशे में युवती का हंगामा, बैरिकेड उखाड़े, वीडियो वायरल
झांसी-खजुराहो राजमार्ग पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर शुक्रवार को एक युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। युवती ने अपना मोबाइल फोन गायब होने का आरोप लगाते हुए टोल प्लाजा के बाहर लगे बैरिकेट उखाड़ दिए और काफी देर तक उत्पात मचाती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल कर्मियों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। हंगामे के दौरान टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवती को समझाकर मौके से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि युवती नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके की रहने वाली है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती को हंगामा करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 13:43 IST
टोल प्लाजा पर शराब के नशे में युवती के हंगामा का वीडियो वायरल, मोबाइल गायब होने का लगा रही थी आरोप #SubahSamachar
