Bareilly: श्रीराम के जयकारों के साथ हर्षोल्लास से निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

बरेली में श्री बाला जी महाराज (हनुमान) के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर दो बजे जैन मंदिर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने नारियल फोड़ कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। हनुमान की आरती उतारी गई, इसके बाद बैंड बाजे के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। जैन मंदिर से शुरू हुई यात्रा कालीबाड़ी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, अलखनाथ होते हुए श्री बाला जी दरबार साहूकारा पर आकर संपन्न हुई। यात्रा के सबसे आगे हनुमान की प्रतिमा, महाकाल का अखाड़ा पर नाचते भगवान शिव के स्वरूप चल रहे थे, इसके पीछे भगवान शंकर, राम दरवार, राधा कृष्ण, पंचमुखी हनुमान, शिव सती की झांकियां शामिल रही। हनुमान का स्वरूप गदा लेकर कलाकार पैदल साथ चल रहे थे। जिन पर हर तरफ पुष्प वर्षा हो रही थी। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। भक्तिमय भजनों पर भक्त जमकर झूमे। शोभायात्रा के बाद साहूकारें पर महाआरती, छप्पन भोग आदि लगाया गया। शोभायात्रा के दौरान लवलीन कपूर, जितेंद्र मिश्रा, अखिलेश अग्रवाल, महंत अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा, विकास मेहरोत्रा, पंडित श्रीकांत शर्मा, आलोक अवस्थी आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bareilly: श्रीराम के जयकारों के साथ हर्षोल्लास से निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा #SubahSamachar