पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे डिप्टी एसपी, VIDEO
घोसी में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी एसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की शाम पैदल मार्च किया। नगर और मुहल्लों की सड़कों पर घूमकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पैदल मार्च कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मधुबन मोड़, बड़ागांव, मझवारा मोड़ आदि प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। स्पष्ट किया कि अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व-त्योहार मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, शुभम तिवारी, सूरज सिंह, विराट पटेल, इंद्रेश यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:56 IST
पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे डिप्टी एसपी, VIDEO #SubahSamachar
