VIDEO: नीट-यूजी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को दिया जा रहा प्रवेश
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा में कुल 2788 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनकी गतिविधियों पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की लगातार निगरानी रही। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। निर्धारित नियमों के तहत छात्रों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवाकर ही उन्हें केंद्र के भीतर जाने दिया गया । अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू कर दिया गया है परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शहर के जीआईसी और जीजीआईसी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एडीएम निरंकार सिंह और एएसपी रितेश सिंह ने किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 09:01 IST
VIDEO: नीट-यूजी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को दिया जा रहा प्रवेश #SubahSamachar
