Video: सीएम के मंच पर स्पीच के दौरान एमएलसी बाबूलाल तिवारी कुर्सी को धक्का देकर बाहर निकले, वीडियो वायरल
सीएम योगी के जनसभा संबोधित करने के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एमएलसी बाबूलाल तिवारी कुर्सी को धक्का देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल जाते हैं। बताया जा रहा है कि एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी की कुर्सी अग्रिम पंक्ति में थी लेकिन एक अन्य जनप्रतिनिधि उनके स्थान पर बैठ गए। फिर एमएलसी दूसरी पंक्ति की कुर्सी में बैठे। इसी बीच, सुरक्षा कर्मचारी कुर्सी खिसकाने लगा तो एमएलसी नाराज हो गए। वह कुर्सी को धक्का देकर चले गए। हालांकि, कुछ ही देर बाद वो वापस मंच पर आकर कुर्सी पर बैठ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 03:17 IST
Video: सीएम के मंच पर स्पीच के दौरान एमएलसी बाबूलाल तिवारी कुर्सी को धक्का देकर बाहर निकले, वीडियो वायरल #SubahSamachar
