Video: मोहनलालगंज में मोबाइल टावर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

मोहनलालगंज में एसडीएम आवास के पास स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टावर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के क्षेत्र में फैलने से बच गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 10:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: मोहनलालगंज में मोबाइल टावर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू #SubahSamachar