Video: मन्नत पूरी हुई तो माता को चढ़ाया 13 ग्राम सोने का मांग टीका

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को आस्था और विश्वास का एक भावुक दृश्य देखने को मिला। पंजाब से आए एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वाला के चरणों में 13 ग्राम सोने का मांग टीका अर्पित किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के बाद यह स्वर्ण भेंट माता को समर्पित की गई। श्रद्धालु परिवार ने बताया कि उनकी माता ने ज्वाला माता से एक विशेष मनोकामना मांगी थी। उस समय उन्होंने संकल्प लिया था कि यदि उनकी इच्छा पूर्ण हुई तो वे माता को 13 ग्राम सोने का मांग टीका भेंट करेंगे। मनोकामना पूर्ण होने के बाद परिवार श्रद्धापूर्वक ज्वालामुखी धाम पहुंचा और अपना संकल्प पूरा किया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई। इसके बाद मांग टीका माता को अर्पित किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को माता की पावन चुनरी भी भेंट की गई। गौरतलब है कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते इन दिनों ज्वालामुखी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 09:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: मन्नत पूरी हुई तो माता को चढ़ाया 13 ग्राम सोने का मांग टीका #SubahSamachar