VIDEO: यातायात माह में विद्यार्थियों को किया जागरूक, ट्रैफिक नियमों का पढ़ाया पाठ
मथुरा में यातायात माह के तहत बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय और औरंगाबाद स्थित आचार्य चरण महाप्रभु श्रीमद वल्लभ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल तथा नशे में वाहन न चलाने की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात ने स्कूली बसों और अन्य वाहनों की जांच कर चालक-परिचालकों को जरूरी निर्देश दिए। शहर के प्रमुख स्थानों पर पंपलेट बांटकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि नवंबर में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के अब तक 2396 चालान किए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 16:04 IST
VIDEO: यातायात माह में विद्यार्थियों को किया जागरूक, ट्रैफिक नियमों का पढ़ाया पाठ #SubahSamachar
