लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर में प्रतिभागियों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास
अग्रवाल समाज, सदर बाजार और भारतीय योग संस्थान की ओर से पांच दिवसीय निशुल्क मोटापा निवारण योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन महिला एवं पुरुषों ने भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया और स्वास्थ्य लाभ लिया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, अर्धचक्रासन, कटिचक्रासन, शशांकासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन और मकरासन का अभ्यास कराया। साथ ही नाड़ी शोधन, भस्त्रिका, कपालभाति प्राणायाम, ओम् उच्चारण और ध्यान साधना भी कराई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से मोटापा को नियंत्रित, पाचन तंत्र को मजबूत, मानसिक तनाव कम करने में सहायक होता है। रविंद्र त्रिवेदी, अनिल अग्रवाल, संजय तिवारी, आशुतोष तिवारी, विपिन अग्रवाल ने योग के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल आदि समाज के सदस्य मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 03:37 IST
लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर में प्रतिभागियों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास #SubahSamachar
