Video: रथ मैदान में सामूहिक योगाभ्यास, योग के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

आयुष विभाग कुल्लू की ओर से ढालपुर स्थित रथ मैदान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल, सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 06:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: रथ मैदान में सामूहिक योगाभ्यास, योग के प्रति जागरूकता का दिया संदेश #SubahSamachar