हॉर्न बजाने पर चलाई गोली
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली पुलिस ने एक हथियार तस्कर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने 15 जून को जीटी रोड पर दो राउंड फायरिंग की थी। जीटी रोड पर एक कार चालक ने साइड मांगने को हॉर्न बजाया था। जो आरोपियों को नागवार गुजारा और गोली चला दी। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों का पीछा किया और दबोच लिया। आरोपियों की कार से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 17:41 IST
हॉर्न बजाने पर चलाई गोली #SubahSamachar
