फर्रुखाबाद: कचहरी में अधिवक्ता पर ताना तमंचा, युवक की जमकर धुनाई

फतेहगढ़ कचहरी में बुधवार को ज्वैलर्स के बेटे व अधिवक्ता के बीच हुए विवाद में तमंचा तान दिया। इस पर मारपीट शुरू हो गई। युवक की जमकर धुनाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और तमंचा भी बरामद हुआ। रुपये लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। अधिवक्ता ने कोतवाली में युवक व उसके ज्वैलर्स पिता के खिलाफ तहरीर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 16:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फर्रुखाबाद: कचहरी में अधिवक्ता पर ताना तमंचा, युवक की जमकर धुनाई #SubahSamachar