Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में लगा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं निदान शिविर

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 145 लोगों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना था। यह शिविर मेडिकल एक सेंटर द्वारा प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्राचार्य निवेदिता कुमारी ने कहा कि ऐसे शिविर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं, ताकि बीमारियों का समय पर पता चल सके। जीवन ऊर्जा फाउंडेशन ने नेचुरोपैथी से स्वास्थ्य रक्षा पर जानकारी दी। जिसमें सर्वाइकल, रक्त संचार और अन्य बीमारियों के लिए प्राकृतिक उपाय बताए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में लगा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं निदान शिविर #SubahSamachar