शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पुलिस द्वारा बिना सबूत के एफआईआर दर्ज करने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहाकि वर्तमान भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती और सुझाव देने वालों की आवाज दबाती है। उन्होंने कहा कि इसी कारण ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 16:01 IST
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन #SubahSamachar
