बटेश्वर मेला: अंधेरे में सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल, पानी के लिए भी मारामारी; पशु व्यापारियों ने की ये मांग

आगरा के बाह में औपचारिक रूप से बटेश्वर मेला 11 नवंबर को शुरू होगा। समय से पहले ही अपने ऊंट, घोड़ा, खच्चर, गधा आदि मवेशी के साथ किसान और व्यापारियों ने डेरा डाल लिया है। मेला में प्रकाश का इंतजाम नहीं है। सुरक्षा बटेश्वर चौकी की पुलिस के भरोसे हैं। दाैसा राजस्थान के लाड़ले का बांस गांव के तीन पशु व्यापारी राम प्रसाद, गिरधारी, गोलू जहरखुरानी की वारदात का शिकार हो चुके हैं। दाैसा के कालू, मोहन सिंह ने बताया कि अंधेरे में अपराधिक वारदात का खतरा रहता है। जाग कर खुद ही पहरेदारी करनी पड़ रही है। प्रकाश का इंतजाम हो, मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुलिस चौकियों का गठन होना चाहिए। पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर और कुछ भरे जा रहे हौज नाकाफी हैं। इटावा के रामसुंदर, बदांयू के करीम ने बताया कि पानी के लिए मारामारी के हालात हैं। मवेशी को पानी पिलाने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। उन्होंने जिला पंचायत से प्रबंध और व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बटेश्वर मेला: अंधेरे में सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल, पानी के लिए भी मारामारी; पशु व्यापारियों ने की ये मांग #SubahSamachar