एक करोड़ दस लाख खर्च, पानी मिलना दूर ओवरहेड टैंक निर्माण भी अधूरा

जल जीवन मिशन के तहत 109.68 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी धनौरी माफी व बल्दाना असगर अली के लोगों को पानी मिलना तो दूर ओवरहेड टैंक का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका। गांव की सड़कों को तोड़कर ग्रामीणों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है। धनौरी माफी ग्राम पंचायत मेंं बल्दाना असगर अली मजरा भी लगता है। दोनों गांवाें की आबादी करीब पांच हजार है। जिसको शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन ने सितंबर-23 में ओवरहेड टैंक बनाने और पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया। ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य करीब 70 फीसदी हुआ, जबकि दोनों गांवों के प्रत्येक गली की पक्की सड़क को तोड़कर पाइप लाइन बिछा दी गई। जिस पर मिशन ने 109.68 लाख रुपये खर्च कर दिए। मगर हैरत की बात यह है कि इसके बाद भी दोनों गांवों के लोगों को उससे पानी मिलना तो दूर ओवरहेड टैंक निर्माण का काम जो एक साल से बंद पड़ा है, उसे पूरा नहीं किया। टूटी सड़कों की भी सुध नहीं ली। लोग सबमर्सिबल चलाकर या हैंडपंप से पानी भरकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


एक करोड़ दस लाख खर्च, पानी मिलना दूर ओवरहेड टैंक निर्माण भी अधूरा #SubahSamachar