1.25 लाख के इनामी कुख्यात लल्लन सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया

बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन रविवार देर रात सहारनपुर में यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के अनुसार, ललन सिंह उर्फ लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह लंबे समय से कई संगीन मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लल्लन मूल रूप से समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था। 21 जून की रात एसटीएफ एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, उसका एक साथी मौके से भाग निकला। घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरसावा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


1.25 लाख के इनामी कुख्यात लल्लन सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया #SubahSamachar