UP: सहारनपुर में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे परिजन

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में अंधविश्वास की कीमत एक 11 वर्षीय बालिका को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी को देर रात सांप ने काट लिया, लेकिन परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और स्थानीय उपचार के लिए भटकते रहे। हालत बिगड़ने पर जब बालिका को अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में सोते समय सांप ने काटा देवबंद क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। परिवार भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में रह रहा था। सोमवार देर रात उनकी 11 वर्षीय पुत्री रामभतेरी अपनी बड़ी बहन के साथ चारपाई पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे वह अचानक चीख पड़ी और परिजनों को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। यह भी पढ़ें:Muzaffarangar:किशोरी अपहरण मामला: मुठभेड़ में घायल आरोपी सत्तू की मौत, छोटा राजन गिरोह से जुड़ाव का खुलासा

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: सहारनपुर में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे परिजन #CityStates #Saharanpur #सहारनपुरसमाचार #गंगोहसमाचार #सर्पदंशसेमौत #बालिकाकीमौत #झाड़-फूंक #अंधविश्वास #सांपकाकाटना #रामभतेरी #ईंटभट्ठामजदूर #सीएचसीगंगोह #SubahSamachar