Kangra News: परिवहन पेंशनरों ने सरकार से दिवाली से पहले मांगी पेंशन
कांगड़ा। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की मासिक बैठक चमन पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सलाहकार बलराम पुरी और महामंत्री रमेश रैना विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच ने प्रदेश सरकार से दिवाली से पूर्व आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) सहित पेंशन जारी करने की मांग की। चमन पुंडीर ने कहा कि परिवहन निगम पेंशनरों की लंबित मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। उन्होंने नए प्रबंध निदेशक राहुल कुमार की नियुक्ति पर उम्मीद जताते हुए लंबित वित्तीय लाभ शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। इस अवसर पर वीर सिंह चौहान, सुभाष राणा, हरनाम सिंह और संसार पठानिया सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:12 IST
Kangra News: परिवहन पेंशनरों ने सरकार से दिवाली से पहले मांगी पेंशन #TransportPensionersHaveRequestedTheGovernmentToReleaseTheirPensionsBeforeDiwali. #SubahSamachar
