Mahendragarh-Narnaul News: भारती सैनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने पर मंडी व्यापारियों में खुशी

नारनौल। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं नगर परिषद नारनौल की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर शनिवार को नई सब्जी मंडी में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर आढ़तियों एवं दुकानदारों ने एकत्र होकर लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।कार्यक्रम के दौरान सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान एवं हरियाणा व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अजीत सैनी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग में नई सदस्यों की नियुक्ति की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार राज्यपाल ने हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम-2012 के प्रावधानों के तहत इन नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि नियुक्त सदस्यों में भारती सैनी का नाम प्रमुखता से शामिल है जिससे नारनौल क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है।अजीत सैनी ने कहा कि भारती सैनी ने नगर परिषद की चेयरपर्सन रहते हुए शहर के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। आयोग की सदस्य भारती सैनी ने विश्वास दिलाया कि वे महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेंगी।इस अवसर पर रमेशचंद सैनी, बिंद्र कुमार, रोशनलाल, गोबिंद, कृष्ण कुमार, करण सिंह, ओमप्रकाश, सुमेर सिंह, राजकुमार, श्यामलाल, रविंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद सेठा, मनोहर लाल, सुरेंद्र कुमार, राम सिंह, बनवारी लाल, अशोक कुमार व पप्पू सैनी सहित बड़ी संख्या में आढ़ती एवं दुकानदार उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahendragarh-Narnaul News: भारती सैनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने पर मंडी व्यापारियों में खुशी #TradersAtTheMandiAreDelightedOverBharatiSainiBecomingAMemberOfTheHaryanaStateCommissionForWomen. #SubahSamachar