बदलता ट्रेंड: आईआईटी कानपुर में लौटा टॉपर्स का भरोसा, 32वीं रैंक वाले मेधावी ने सीएस ब्रांच के लिए भरा विकल्प
आईआईटी कानपुर का सात साल का इंतजार लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। जेईई एडवांस के अंडर 100 रैंकर को आईआईटी कानपुर पसंद आया है। इस बार जेईई एडवांस में 32वीं रैंक पाने वाले छात्र ने कंप्यूटर साइंस का विकल्प भरा है। हालांकि दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी। देश की 23 आईआईटी में दाखिले के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण का सीट एलॉटमेंट हो चुका है। ऑल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी ने आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच को चयनित किया है। इससे पहले सिर्फ एक बार वर्ष 2019 में ऑल इंडिया 95वीं रैंक वाले छात्र ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया था। अन्य वर्षोंमें दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों की जेईई एडवांस में रैंक 100 के पार ही रही है। इस साल जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी ने आईआईटी कानपुर का चयन किया है। कंप्यूटर साइंस में क्लोजिंग रैंक 276 रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 12:22 IST
बदलता ट्रेंड: आईआईटी कानपुर में लौटा टॉपर्स का भरोसा, 32वीं रैंक वाले मेधावी ने सीएस ब्रांच के लिए भरा विकल्प #CityStates #Kanpur #KanpurNews #IitKanpur #JeeAdvanced #JosaaCounseling #BrightMindsScholarship #KanpurEducationNews #SubahSamachar
