TOP News: अमेरिका ने ईरान पर फिर दागीं मिसाइलें, पीएम मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड; एलन मस्क को भारत में बड़ा झटका

आज बुधवार, 10 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की पहली बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने पर अमेरिका भड़क गया है और उसने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी खबर देश के राजनीतिक इतिहास से जुड़ी है, जहां 62 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं और इसी ऐतिहासिक कीर्तिमान के बीच आज एनडीए अपना बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। तीसरी खबर दिग्गज कारोबारी एलन मस्क को लेकर है, जिन्हें भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा झटका देते हुए स्टारलिंक की मंजूरी रोक दी है, जिससे चीन के बाद अब मस्क के लिए भारत का दरवाजा भी बंद होता दिख रहा है। चौथी खबर पश्चिम बंगाल की सियासत से है, जहां पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास को सरकारी तिरपाल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उन पर अंडे फेंके। पांचवीं खबर देश की साख से जुड़ी है, जहां विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 साल की विदेश नीति की उपलब्धियां गिनाते हुए साफ कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। छठी खबर प्रधानमंत्री मोदी के इसी ऐतिहासिक कीर्तिमान को लेकर है, जिसके बाद दुनिया भर के वैश्विक नेताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। सातवीं खबर मौसम के मिजाज की है, जहां दिल्ली में बीती रात 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। आठवीं खबर खेल के मैदान से है, जहां रोमांचक मुकाबले में भारत-ए ने श्रीलंका-ए को आठ रन से हरा दिया है, मैच में सिर्फ सात रन पर चार विकेट गंवाना श्रीलंका को बेहद भारी पड़ा। नौवीं खबर पड़ोसी देश नेपाल से है, जहां दोबारा गृह मंत्री का पदभार संभालते ही गुरुंग ने एलान किया है कि साल 2001 के कुख्यात शाही हत्याकांड की फाइल फिर से खोली जाएगी। और आज की आखिरी यानी दसवीं खबर अमेरिका से है, जहां एच-1बी वीजा फीस को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप एक जज पर भड़क गए हैं और अदालती फैसले पर कहा है कि ऐसे आदेश देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: अमेरिका ने ईरान पर फिर दागीं मिसाइलें, पीएम मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड; एलन मस्क को भारत में बड़ा झटका #IndiaNews #National #PmModi #NdaPowerShow #UsMilitaryActionIran #ElonMuskStarlink #TopNews #SubahSamachar