आरजी कर मामला: जांच की प्रगति से नाखुश पीड़िता की मां ने उठाए सवाल, सीबीआई से कहा- काम नहीं कर सकते तो हट जाएं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक और आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने जांच की प्रगति पर असंतोष जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बावजूद मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। पानीहाटी से विधायक देबनाथ ने संकेत दिया कि वह न्याय की मांग और मेडिकल कॉलेजों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगी।देबनाथ ने कहा, "सरकार बदलने के बावजूद वही लोग अब भी मौजूद हैं। भ्रष्टाचार में कोई कमी नहीं आई है।" सीबीआई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले की जांच को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने कभी भी मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग नहीं की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई जांच में कोई खास प्रगति नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा, "अगर वे अपना काम नहीं कर सकते तो उन्हें हट जाना चाहिए।"पीड़िता के माता-पिता पहले भी कई बार जांच पर असंतोष जता चुके हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों को वे इस अपराध में शामिल मानते हैं, उन्हें अब तक न्याय के दायरे में नहीं लाया गया है। सीएम शुभेंदु के सामने उठेगा मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार का मामला कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अदालत ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था।विधायक ने यह भी दावा किया कि उन्हें अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी कई फाइलें मिली हैं। वह चाहती हैं कि इन आरोपों की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा, "मैं यह मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाऊंगी।"देबनाथ ने भाजपा में शामिल होते समय कहा था कि सरकार में बदलाव के बिना उनकी बेटी को न्याय मिलना मुश्किल होगा। इसके बाद उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में पानीहाटी सीट से जीत हासिल की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 06:55 IST
आरजी कर मामला: जांच की प्रगति से नाखुश पीड़िता की मां ने उठाए सवाल, सीबीआई से कहा- काम नहीं कर सकते तो हट जाएं #IndiaNews #National #RgKarCase #RatnaDebnath #WestBengal #SuvenduAdhikari #Cbi #MedicalColleges #Corruption #BjpMla #Panihati #SubahSamachar
