अपडेट्स: अर्नब से प्रभावित परिवार को हर माह 50 KG चावल, 2500 रुपये; हैदराबाद में अमित शाह की पदयात्रा
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित लोगों के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित हर परिवार को 50 किलो चावल और 2,500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, फसलों के नुकसान, घरों की क्षति और आजीविका पर पड़े असर के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।अर्नब से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आठ सदस्यीय अंतरमंत्रालयी केंद्रीय टीम 2 से 4 नवंबर तक राज्य का दौरा करेगी। तेलंगाना: हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में एक विशाल पदयात्रा निकालेंगे। यह पदयात्रा निजाम कॉलेज स्थित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से दोपहर 3 बजे शुरू होकर मोअज्जमजाही चौरास्ता तक जाएगी, जहां शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। तेलंगाना भाजपा के अनुसार, यह मार्च 'एसआईआर' प्रक्रिया पर कांग्रेस के कथित भ्रामक प्रचार के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 04:48 IST
अपडेट्स: अर्नब से प्रभावित परिवार को हर माह 50 KG चावल, 2500 रुपये; हैदराबाद में अमित शाह की पदयात्रा #IndiaNews #National #SubahSamachar
