महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई के कुछ हिस्सों में स्मॉग की मोटी परत; अभिनेता शाहरुख के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

मौसम में बदलाव का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावामहाराष्ट्र में भी दिखने लगा है। सोमवार सुबह राजधानीमुंबई के कुछ हिस्सों में स्मॉग की मोटीपरत दिखी। घने धुंध और प्रदूषण फैलाने वाले कणों के कारणविजिबिलिटी कम हो गई। बांद्रा रिक्लेमेशन से सामने आई तस्वीरों मेंआसमान पर छाई हुई धुंध देखी जा सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) का दावा है कि बांद्रा-कुर्ला और इसकेआसपास केइलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 131 दर्ज किया गया। इसेसामान्य से अधिक'मॉडरेट' कैटेगरी में रखा गया है। #WATCH | Mumbai, Maharashtra: A layer of smog envelops parts of Mumbai, reducing visibility. Visuals from Bandra Reclamation show haze hanging over the skyline. CPCB claims that the AQI around the area is at 131, which has been categorised as 'moderate.' (Visuals shot at 7 am)mdash; ANI (@ANI) November 2, 2026 जन्मदिन पर फैंस की भीड़, शाहरुख के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा मुंबई में अभिनेता शाहरुख खान के सोमवार को जन्मदिन से पहले उनके आवास 'मन्नत' के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके विशेष दिन पर प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हुए हैं। मुंबई पुलिस कर्मियों को मन्नत के बाहर तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी कारों की जांच कर भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। शाहरुख खान का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए एक त्योहार जैसा होता है। हर साल प्रशंसक सुपरस्टार की झलक पाने मन्नत के बाहर आते हैं। अभिनेता अक्सर प्रशंसकों का अभिवादन करने बाहर आते हैं। एक प्रशंसक ने शाहरुख खान के अभिनय और व्यक्तित्व की प्रशंसा की। प्रशंसक ने कहा, उनका जन्मदिन देश में खास माहौल बनाता है। उनका थिएटर से फिल्मों तक का सफर अविश्वसनीय है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 05:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news Maharashtra



महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई के कुछ हिस्सों में स्मॉग की मोटी परत; अभिनेता शाहरुख के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई #IndiaNews #Maharashtra #SubahSamachar