Meerut Weather: 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज बारिश के आसार
मेरठ में बृहस्पतिवार को तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि उमस के कारण लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्मी महसूस हुई। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में सूनी दिखीं सड़कें और बाजार दोपहर के समय सूरज की तपिश बढ़ने से सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग घरों और कार्यालयों में रहने को मजबूर रहे। कई स्थानों पर पंखे और शीतलन यंत्र भी लोगों को पूरी राहत नहीं दे सके। यह भी पढ़ें:सेंट्रल मार्केट:सात दिन का अल्टीमेटम, सुंदरकांड का सहारा, धरनारत महिलाएं बोलीं- अब किसी से न लगाएंगे गुहार
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 11:22 IST
Meerut Weather: 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज बारिश के आसार #CityStates #Meerut #मेरठमौसम #मेरठबारिश #मेरठतापमान #मौसमअपडेट #उमसभरीगर्मी #मौसमविभाग #कृषिविश्वविद्यालय #डॉयूपीशाही #SubahSamachar
