ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में घुसकर छिपा अलीगढ़ का वांछित बदमाश, सुरक्षा कर्मियों ने घेरकर दबोचा
अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट और छिनैती के मुकदमे में वांछित चल रहे एक डिलीवरी बॉय को पकड़ने पहुंची अलीगढ़ पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकला। आरोपी ने ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में घुसकर छिपने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से वह पकड़ा गया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और अलीगढ़ पुलिस टीम के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर अलीगढ़ रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय के खिलाफ मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। अलीगढ़ पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी ग्रेटर नोएडा में छिपकर रह रहा है और यहां डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा है। जानकारी मिलने के बाद अलीगढ़ पुलिस की टीम मंगलवार शाम आरोपी की तलाश में ग्रेटर नोएडा पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। भागते हुए वह पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी परिसर में घुस गया और छिपने का प्रयास किया।पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए सोसाइटी में मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। पुलिस के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेर लिया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस टीम को सौंप दिया। घटना के दौरान सोसाइटी परिसर में मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा कर्मी आरोपी को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अलीगढ़ पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई अलीगढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 10:16 IST
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में घुसकर छिपा अलीगढ़ का वांछित बदमाश, सुरक्षा कर्मियों ने घेरकर दबोचा #CityStates #Noida #GreaterNoidaHindiNews #GreaterNoidaNewsInHindi #GreaterNoidaNewsToday #SubahSamachar
