Deoband: रंजिश ने ली जान, खेत जाते वक्त चली गोली, किसान की हत्या से गांव में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति
देवबंद। नन्हेड़ा आसा गांव में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश ने एक किसान की जान ले ली। खेत की ओर जा रहे 70 वर्षीय जयपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। रास्ते में हुई कहासुनी के बाद चली गोली जानकारी के अनुसार गांव निवासी जयपाल सिंह देर रात अपने घेर से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक लेकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी प्रीतम कश्यप से उनकी मुलाकात हो गई। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने बंदूक छीनकर गोली चला दी, जिससे जयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:11 IST
Deoband: रंजिश ने ली जान, खेत जाते वक्त चली गोली, किसान की हत्या से गांव में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति #CityStates #Saharanpur #वबंदसमाचार #नन्हेड़ाआसागांव #किसानकीहत्या #गोलीमारकरहत्या #जयपालसिंह #पुरानीरंजिश #सहारनपुरसमाचार #ग्रामीणविवाद #SubahSamachar
