Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.85 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी

- पासपोर्ट भी अपने पास रखा, रुपये और दस्तावेज मांगने पर कर रहा टालमटोल संवाद न्यूज एजेंसीगुलरिहा। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 6.85 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने युवक का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। रुपये और पासपोर्ट वापस मांगने पर वह टालमटोल कर रहा है। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी मुन्ना लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो स्थित सुभग टोला निवासी राजेश प्रताप सिंह ने एसएसपी डॉ. कौस्तुभ को दी गई शिकायत में बताया कि बांसगांव थाना क्षेत्र के कोपवा भिटहा निवासी मुन्ना लाल यादव ने उन्हें विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने उनके खाते में 6.85 लाख रुपये लिए और पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया।आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी विदेश भेजने के नाम पर केवल आश्वासन देता रहा। अब न तो विदेश भेजने की व्यवस्था कर रहा है और न ही रुपये और पासपोर्ट वापस कर रहा है। शिकायत के बाद एसएसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.85 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी #Rs6.85LakhSwindledUnderThePretextOfProvidingJobsAbroad;FIRRegistered. #SubahSamachar