कौशल प्रशिक्षण देना और रोजगार से जोड़ना बोर्ड की प्राथमिकता : यशपाल ठाकुर
नरवाना। केश कला बोर्ड का उद्देश्य केवल सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा करना ही नहीं बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है। बदलते समय में सैलून व्यवसाय एक बड़े उद्योग का रूप ले चुका है। इसमें आधुनिक संसाधन, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना बोर्ड की प्राथमिकता है।यह बात हरियाणा में केश कला बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने कही। वे शनिवार को हरियल रेस्ट हाउस में सैन समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम में पहुंचे थे। सिरसा एलनाबाद जाते समय नरवाना पहुंचे ठाकुर का समाज के लोगों ने अभिनंदन किया। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। जो युवा आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते, उन्हें कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षण देकर प्रमाणित किया जाएगा ताकि वे बेहतर रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर सूबेदार हरि सिंह, डॉ. अमित सैन, रामकुमार सैन, सतपाल सैन, ज्ञान सिंह सैन, अमरपाल सैन, पार्षद अजय सैन, राजेश दनौदा, मांगेराम दनौदा, संजीव सैन, मनोज सैन, राजेश टांक, सुरेश पांचाल, सुभाष सैन मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 18:00 IST
कौशल प्रशिक्षण देना और रोजगार से जोड़ना बोर्ड की प्राथमिकता : यशपाल ठाकुर #ProvidingSkillTrainingAndLinkingWithEmploymentIsTheBoard'sPriority:YashpalThakur #SubahSamachar
