Kainchi Dham Mela: चार सुपर जोन...14 क्षेत्र में बांटा कैंची धाम, तीन दिन के लिए ट्रैफिक प्लान भी लागू

सोमवार को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस के लिए कैंची धाम पूरी तरह तैयार है। प्रशासन, पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही शनिवार सुबह से 16 जून तक के लिए ट्रैफिक प्लान भी लागू कर दिया है। 16 जून तक भवाली से खैरना तक जीरो जोन रखते हुए इस रूट पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई है। शनिवार को भीमताल, भवाली और खैरना से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्थापना दिवस के लिए चार सुपर जोन बनाए गए हैं जिन्हें 14 जोन में बांटा गया है। पार्किंग में खड़े किए गए वाहन पुलिस ने शनिवार को भीमताल के सिडकुल स्थित पार्किंग में श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़े करने के बाद उन्हें शटल सेवा से मंदिर की ओर भेजा। वहीं भवाली और खैरना से भी श्रद्धालुओं को शटल के माध्यम से ही भेजा जा रहा है। 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन कैंची धाम का स्थापना दिवस सोमवार को है मगर श्रद्धालुओं की भीड़ यहां शनिवार से ही पहुंचनी शुरू हो गई। धाम में शनिवार सुबह से शाम तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात पुलिस की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इसके लिए 3 एसएसपी, एसपी, 8 एएसपी, 14 सीओ, 26 इंस्पेक्टर, एसओ, 4 टीआई, 11 टीएसआई, 146 एसआई और एएसआई, 475 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। इसके अलावा एसडीआरएफ, बम निरोधक दस्ता और दमकल की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। आईजी और एसएसपी ने लिया जायजा शनिवार को कुमाऊं आईजी नवोदिता कुकरेती और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कैंची धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान चौकस रहने के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 01:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kainchi Dham Mela: चार सुपर जोन...14 क्षेत्र में बांटा कैंची धाम, तीन दिन के लिए ट्रैफिक प्लान भी लागू #CityStates #Nainital #KainchiDhamMela #UkNews #UttarakhandNews #SubahSamachar