Chamba News: मांगों को लेकर 16 को सड़क पर उतरेंगे पेंशनर

पेंशनर चंबा चौगान नंबर दो से निकालेंगे रैली शहर का चक्कर लगाकर डीसी को सौंपेंगे ज्ञापनसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी ने बताया कि पेंशनरों की मांगें पूरी न होने से नाराज पेंशनर 16 मार्च को जिला मुख्यालय चंबा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन रैली का आयोजन करेंगे। पेंशनर चौगान नंबर दो से रैली आरंभ कर पूरे शहर का चक्कर लगाते हुए उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति इकाई जिला चंबा की ओर से सभी पेंशनरों से अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन और रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर एवं प्रदेश की कार्यकारिणी ने पांच मार्च को मंडी में पेंशनरों के प्रति सरकार की ओर से अपनाई जा रही बेरुखी पर चिंता जाहिर की। साथ ही पेंशनरों को एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के संशोधित वेतन, ग्रेच्युटी, लीव इनकेशमेंट, पेंशन कम्यूटेशन राशि एवं लगभग 146 माह का महंगाई भत्ता नहीं दिया गया है। इससे परिवारों का भरण-पोषण करना चिंता का सबब बना हुआ है। बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से 28 नवंबर 2025 को पेंशनरों को दिए गए आश्वासन के अनुसार अब तक संयुक्त समन्वय समिति का गठन भी नहीं हो पाया है। ऐसे में पेंशनरों में सरकार के प्रति काफी रोष व्याप्त है। पेंशनरों की ओर से बजट सत्र से पूर्व 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: मांगों को लेकर 16 को सड़क पर उतरेंगे पेंशनर #PensionersWillTakeToTheStreetsOnThe16thToPressForTheirDemands. #SubahSamachar