शहीदी पर्व: गुरुद्वारे में मत्था टेका, अरदास लगाई, रक्तदान किया; अमृतसर से आए रागी जत्था ने किया शबद-कीर्तन

Varanasi News: सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जन देव के 420वें शहीदी दिवस पर बृहस्पतिवार को घरों से गुरुद्वारों तक गुरु की बंदगी हुई। संगत ने गुरुद्वारे में मत्था टेकर अरदास किया और लंगर छका। रागी जत्थे ने गुरुवाणी से गुरु भक्ति की अमृतवर्षा की। गुरुबाग गुरुद्वारे में भीड़ रही। वहीं, शहर में 13 स्थानों पर सबील लगाकर लोगों को शर्बत पिलाया गया। पांचवें गुरु की याद में संगत ने रक्तदान भी किया। सहनशीलता, शांति और शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा गुरुबाग में श्रद्धा और सेवाभाव दिखा। सुबह से ही संगत के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोग गुरुग्रंथ साहिब पर मत्था टेकते और गुरुवाणी में मगन होते रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 23:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शहीदी पर्व: गुरुद्वारे में मत्था टेका, अरदास लगाई, रक्तदान किया; अमृतसर से आए रागी जत्था ने किया शबद-कीर्तन #CityStates #Varanasi #ShahidiParv #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar