Kotputli-Behror News: कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, 191 किमी नई लाइन के सर्वे को मंजूरी
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के लिए विकास की नई पटरी बिछने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है। रेल मंत्रालय ने रेवाड़ी-जयपुर वाया नीमराणा प्रस्तावित 191 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन के निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 5 करोड़ 73 लाख रुपये की राशि भी जारी कर दी गई है। सर्वे के बाद तैयार की जाएगीडीपीआर रिपोर्ट यह परियोजना केंद्र सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत देश के सभी जिला मुख्यालयों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गठन के बाद से ही यहां रेलवे लाइन की मांग जोर पकड़ रही थी, जिस पर अब ठोस पहल होती दिखाई दे रही है। प्रस्तावित रेलवे लाइन हरियाणा के रेवाड़ी से शुरू होकर राजस्थान के नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली, पावटा और शाहपुरा होते हुए जयपुर तक पहुंचेगी। इस सर्वे के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा। देश और राज्य की राजधानी से सीधा जुड़ेगाकोटपूतली-बहरोड़ इस नई रेल लाइन से न केवल कोटपूतली-बहरोड़ जिले को दिल्ली और जयपुर से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि यह रूट आगे अहमदाबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इससे यात्रियों को तेज, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा, साथ ही सड़क परिवहन पर निर्भरता भी कम होगी। कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों की ढुलाईहोगीआसान औद्योगिक विकास के लिहाज से भी यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। नीमराणा, घीलोठ, सोतानाला और केशवाना रीको जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ कोटपूतली स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट सहित अन्य उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर परिवहन सुविधा से कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों की ढुलाई आसान होगी, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ये भी पढ़ें:भजन संध्या में कव्वाली को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद गायक मंच छोड़कर भागा विधायक ने जताई खुशी सर्वे को मंजूरी मिलने के बादविधायक हंसराज पटेल ने इस उपलब्धि पर नरेंद्र मोदी, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, भजनलाल शर्मा और सांसद राव राजेंद्र सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के आर्थिक विकास के नए द्वार खोलेगी और कोटपूतली को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 20:14 IST
Kotputli-Behror News: कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, 191 किमी नई लाइन के सर्वे को मंजूरी #CityStates #Kotputli-behror #Rajasthan #RailConnectivity #NewRailwayLine #Rewari-jaipurRailProject #Neemrana #FlsApproval #RailwayMinistry #Infrastructure #IndustrialDevelopment #Employment #SubahSamachar
